युवक की मौत पर गरमाई सियासत, लोक जनशक्ति पार्टी ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

आजमगढ़ (तरवा): तरवा थाना क्षेत्र में छेड़खानी के आरोप में बंद एक दलित युवक की संदिग्ध परिस्थिति में शौचालय में लाश मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासवान, प्रदेश प्रभारी कर्मराज सरोज, जिला अध्यक्ष जितेंद्र राय और प्रदेश उपाध्यक्ष रामधनी सरोज समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

राजीव पासवान ने कहा कि दलित नेताओं को केवल अपनी राजनीति चमकाने की चिंता है, जबकि वास्तव में दलित समाज के मुद्दों से उनका कोई लेना-देना नहीं होता। उन्होंने भरोसा दिलाया कि लोक जनशक्ति पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि परिवार को आर्थिक सहायता दिलवाने के लिए वे शासन-प्रशासन से संपर्क में हैं।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी कर्मराज सरोज ने कहा कि प्रशासन का रवैया पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनहीन रहा है। उन्होंने कहा कि दलित समाज यदि एकजुट हो जाए तो पीड़ित परिवार को करोड़ों की सहायता मिल सकती है।

इस दौरान पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी दरोगा पर मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिससे परिवार में भय और रोष व्याप्त है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *