आजमगढ़। शहर के सिधारी स्थित सरोज हॉस्पिटल परिसर में बुधवार को ए.जे.एस. आई केयर सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकों और शुभचिंतकों की उपस्थिति रही।

ए.जे.एस. आई केयर सेंटर के संचालक एवं फेको सर्जन डॉ. शुएब ए. सिद्दीकी ने बताया कि केंद्र में आंखों से जुड़ी विभिन्न बीमारियों की जांच और उपचार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां मोतियाबिंद ऑपरेशन, रेटिना जांच, चश्मा परामर्श तथा अन्य नेत्र रोगों का विशेषज्ञ उपचार किया जाएगा।

डॉ. सिद्दीकी ने कहा कि उनका उद्देश्य जिले के लोगों को बड़े शहरों जैसी बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, जिससे मरीजों को इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।

उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने नए आई केयर सेंटर के शुभारंभ पर शुभकामनाएं देते हुए इसे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

ए.जे.एस. आई केयर सेंटर का स्लोगन “योर आइज, आवर रिस्पांसिबिलिटी” रखा गया है, जो मरीजों की आंखों की बेहतर देखभाल और गुणवत्तापूर्ण उपचार के संकल्प को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *