
आजमगढ़। संगठन सृजन अभियान की प्रगति की समीक्षा एवं कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से शाकिर सनादी , राज्य मंत्री, कर्नाटक सरकार एवं एआईसीसी प्रभारी – संगठन सृजन अभियान, आजमगढ़ आज आजमगढ़ पहुंचे। उनके साथ पीसीसी पर्यवेक्षक डॉ. प्रमोद पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल एवं डॉ. अमित राय भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय, आजमगढ़ में जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शाकिर सनादी ने अपने प्रवास एवं संगठन सृजन अभियान की समीक्षा के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन संवाद कर संगठन की जमीनी स्थिति, कार्यकर्ताओं की समस्याओं तथा संगठन को और प्रभावी बनाने के संबंध में सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किया।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शाकिर सनादी ने कहा कि कर्नाटक के बेलगाम में आयोजित विशेष कांग्रेस अधिवेशन की भावना के अनुरूप संगठन सृजन अभियान को और प्रभावी बनाने तथा संगठन की वास्तविक स्थिति का जमीनी स्तर पर आकलन करने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका प्रमुख उद्देश्य कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर यह जानना है कि बूथ से लेकर विधानसभा स्तर तक संगठन की स्थिति क्या है, कार्यकर्ताओं को किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है और संगठन को मजबूत करने के लिए क्या आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिए केवल ऊपर से लिए गए निर्णय पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की आवाज और उनके अनुभवों को समझना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से एआईसीसी एवं पीसीसी के पर्यवेक्षक अगले 10 दिनों तक आजमगढ़ जिले की प्रत्येक विधानसभा में जाकर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे और ग्रासरूट स्तर का फीडबैक प्राप्त करेंगे । इसके अतिरिक्त वो समाज के प्रबुद्ध वर्ग एवं आमजनमानस से भी संवाद कर पार्टी की मजबूती के लिए सुझाव लेंगे ।
शाकिर सनादी ने कहा कि प्राप्त फीडबैक को संगठन को और अधिक सक्रिय, मजबूत एवं जनाधार से जोड़ने की दिशा में उपयोग किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की राजनीतिक सफलता का आधार है और इसके लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर वरिष्ठ पदाधिकारी तक सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
पीसीसी पर्यवेक्षक डॉ. प्रमोद पांडेय ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का मूल उद्देश्य कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि अगले दस दिनों में जिले की प्रत्येक विधानसभा में जाकर कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संवाद किया जाएगा और उनकी समस्याओं, सुझावों तथा संगठन की वास्तविक स्थिति से संबंधित फीडबैक को प्राथमिकता से दर्ज किया जाएगा। प्राप्त फीडबैक के आधार पर संगठन को और मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से जिले में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद और उनके सुझावों को संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल करने से निश्चित रूप से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी एआईसीसी एवं पीसीसी पर्यवेक्षकों के इस अभियान में पूर्ण सहयोग करेगी और विधानसभा से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, राम गणेश प्रजापति, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, बेलाल बेग, चंद्रपाल सिंह यादव, अजीत राय, दिनेश यादव, मुन्नू यादव, विपिन कुमार पाठक, पूर्णमासी प्रजापति, तेज बहादुर यादव, सीमा भारती, शीला भारती, प्रेमा चौहान, रविकांत त्रिपाठी, मनोज सिंह, तुफैल अहमद , हाजी इफ़्तिख़ार, रामानंद सागर, उमेश सरोज, ओम प्रकाश सरोज, राकेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों, स्थानीय स्तर की चुनौतियों एवं संगठन को मजबूत करने के संबंध में अपने सुझाव पर्यवेक्षकों के समक्ष रखे।
*जिला कांग्रेस कमेटी , आज़मगढ़*
