आजमगढ़। संगठन सृजन अभियान के तहत आज फूलपुर-पवई विधानसभा की समीक्षा बैठक फूलपुर में तथा दीदारगंज विधानसभा की समीक्षा बैठक मुहम्मदपुर बाजार में आयोजित की गई। दोनों बैठकों में शाकिर सनदी, राज्य मंत्री, कर्नाटक सरकार एवं एआईसीसी प्रभारी–संगठन सृजन अभियान, आजमगढ़ तथा पीसीसी पर्यवेक्षक डॉ. अमित कुमार राय की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन की जमीनी स्थिति का फीडबैक लिया गया।
बैठकों में बूथ स्तर तक संगठन की स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। शाकिर सनदी ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए उनके सुझाव एवं समस्याएं सुनीं तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
शाकिर सनदी ने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य कांग्रेस संगठन को केवल कागजों पर नहीं, बल्कि वास्तविक रूप से बूथ स्तर तक मजबूत करना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर जमीनी स्थिति को समझना और उनके सुझावों को संगठन की कार्ययोजना में शामिल करना आवश्यक है। फूलपुर-पवई और दीदारगंज विधानसभा के कार्यकर्ताओं से प्राप्त फीडबैक संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का वास्तविक आधार उसका जमीनी कार्यकर्ता है और संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। आने वाले दिनों में भी विधानसभा स्तर पर इसी प्रकार समीक्षा एवं संवाद का क्रम जारी रहेगा।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से आजमगढ़ में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। फूलपुर-पवई एवं दीदारगंज विधानसभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के लिए जो सुझाव और फीडबैक दिया है, उसे गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही कांग्रेस की भविष्य की राजनीतिक एवं सांगठनिक सफलता का आधार बनेगा।
बैठकों में रियाजुल हसन, राहुल राय, चंद्रपाल सिंह यादव, गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, सीमा भारती, यदुनाथ यादव , मुरारी राय, ओम प्रकाश सरोज, जाँनिसार अख़्तर, शिवमंगल सिंह, देवराज यादव , यूनुस ख़ान सहित विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी, बूथ कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा बूथ स्तर पर कांग्रेस की गतिविधियों को और अधिक सक्रिय करने के संबंध में अपने सुझाव एवं विचार रखे।
*जिला कांग्रेस कमेटी , आज़मगढ़*
