लगभग 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने लिया नशे के खिलाफ जन-आंदोलन बनाने का संकल्प,
आजमगढ। भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के निर्देश के क्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी के मार्गदर्शन में महाराजा सुहेल देव विश्वविद्यालय, आजमगढ़ परिसर में बुधवार को ‘नशा मुक्त भारत फॉर विकसित भारत युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और एक स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना था।
विश्वविश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात नशा मुक्त वॉरियर श्री अरुण कुमार राय और युवाओं के प्रेरणास्रोत यूथ आइकॉन रश्मि रंजन साहू ने शिरकत की। दोनों अतिथियों ने अपने ओजस्वी विचारों से युवाओं का मार्गदर्शन किया।नशा मुक्त वॉरियर श्री अरुण कुमार राय ने नशे की लत से होने वाले सामाजिक और व्यक्तिगत नुकसान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने युवाओं को नशे की बुराई से दूर रहने के व्यावहारिक उपाय बताए और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर बल दिया।
यूथ आइकॉन रश्मि रंजन साहू ने ‘विकसित भारत’ के दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए कहा कि एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण तभी संभव है जब उसकी युवा शक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्णतः स्वस्थ हो। उन्होंने युवाओं से समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनने का आह्वान किया।150 स्वयंसेवकों ने ली शपथ, परिसर में जगी वैचारिक क्रांतियह ‘युवा कनेक्ट’ कार्यक्रम केवल एक गोष्ठी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसने परिसर में एक वैचारिक क्रांति को जन्म दिया। उपस्थित 150 से अधिक स्वयंसेवकों ने यह शपथ ली कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने आस-पास के समाज को भी इसके प्रति जागरूक कर ‘नशा मुक्त भारत’ के अभियान को जन-आंदोलन बनाएंगे।विश्वविद्यालय प्रशासन और एनएस अधिकारियों की उपस्थितिकार्यक्रम में मा. कुलपति प्रो. संजीव कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशक श्री समरदीप सक्सेना, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, डॉ. शशि प्रकाश शुक्ला, डॉ. हरेन्द्र सिंह प्रजापति, डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. सचिन कुमार राय, डॉ. रोहित पांडेय सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
डॉ. प्रवेश सिंह मीडिया प्रभारी महाराजा सुहेलदेव विविआजमगढ़
मोनं 9452 44 5878
