आजमगढ़। गुलामी का पुरा, आजमगढ़ स्थित किरण विजन एंड आई केयर सेंटर में नेत्र रोग एवं हड्डी रोग विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध हैं। केंद्र का उद्देश्य मरीजों को बेहतर चिकित्सा परामर्श और उपचार उपलब्ध कराना है।

केंद्र में डॉ. किरण यादव नेत्र रोग विशेषज्ञ के रूप में मरीजों को परामर्श देती हैं। उन्होंने एमबीबीएस और डीएनबी (नेत्र विज्ञान) की डिग्री प्राप्त की है तथा एचवी देसाई आई हॉस्पिटल, पुणे से ग्लूकोमा में फेलोशिप हासिल की है। वे इंदिरा गांधी आई हॉस्पिटल, अमेठी में वरिष्ठ ग्लूकोमा कंसल्टेंट के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं।

इसके साथ ही डॉ. दुर्गा प्रसाद यादव हड्डी रोग विशेषज्ञ के रूप में मरीजों को परामर्श देंगे। उन्होंने केजीएमयू, लखनऊ से एमबीबीएस और एमएस (ऑर्थोपेडिक्स) की पढ़ाई की है तथा प्रयागराज के एमएलएन मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठ रेजिडेंट के रूप में कार्य किया है।

इस अवसर पर डॉ. दुर्गा प्रसाद यादव के पिता राधेश्याम यादव, चाचा हरिश्चंद्र यादव, भाई वीरेंद्र कुमार यादव और संतोष कुमार यादव उपस्थित रहे। साथ ही उनके भतीजे आयुष कुमार यादव, जो मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं, तथा कृष्णा यादव, जो एम्स, नई दिल्ली में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं, भी मौजूद रहे।

केंद्र में मरीज रविवार, सोमवार, मंगलवार और बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

पता: यादव स्वीट हाउस के बगल में, डिह बाबा मंदिर, गुलामी का पुरा, तेड़िया मस्जिद, आजमगढ़।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *