आजमगढ़ गंभीपुर थाना परिसर में पागल सियार के हमले से घायल होमगार्ड की इलाज के दौरान मंगलवार को वाराणसी में मौत हो गई। 25 दिन पूर्व सियार ने हमला कर होमर्गाड और सिपाही को घायल कर दिया। घटना के समय लोगों ने सियार को मार दिया था।

गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अंबरपुर गांव निवासी 55 वर्षीय चंद्रबदन चौहान गंभीरपुर थाना में होमगार्ड थे। 23 दिसंबर की रात में ड्यूटी पर थे, रात में पुलिस कर्मियो के साथ गस्त पर निकला था। थाना परिसर के मंदिर के पास बैठे हुए थे। इस दौरान सियार पहुंचा और उनके चेहरे पर हमला कर नाक काट लिया, इसके साथ ही चेहरे और गर्दन पर काट कर घायल कर दिया। अन्य साथियों के पहुंचने पर वह सियार भाग कर थाना परिसर के भीतर चला गया। कांस्टेलब अजीत पटेल अपने कमरे में ड्यूटी पर जाने के लिए तैयार हो रहे थे। सियार उनके पैर में काट कट घायल कर दिया। अजीत पटेल शोर मचाने लगे तो आस-पास के कमरे के लोग पहुंचे। सियार पैर छोड़ नहीं रहा था, लोगों ने मौके पर ही सियार को मार दिया। मरने के बाद सियार ने पैर छोड़ा। रात में होमगार्ड और आरक्षी को डॉक्टर से इलाज कराया गया। तीन-चार दिन के बाद होमगार्ड ही हालत बिगड़ गई, डॉक्टर ने हालत गंभीर होते देख रेफर कर दिया। बीएचयू में उनका इलाज चल रहा था, मंगलवार की शाम को मौत हो गई। मृतक को चार बेटा और तीन बेटी के पिता थे, मौत की सूची मिलने पर परिवार के लोग रो रो कर बेहाल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *