Site icon Akclivenews18

वार्षिकोत्सव में मेधावियों को किया गया सम्मानित

ब्यूरो रिपोर्ट देवेंद्र कुशवाहा 

मुहम्मदाबाद गोहना ÷ मऊ :स्थानीय ब्लॉक अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मालव में सोमवार को शारदा संगोष्ठी एवं ‘अभ्युदय’ नामक भव्य वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, समूह नृत्य, डांडिया नृत्य, पीटी व योगासन की अद्भुत प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। कार्यक्रम में सम्मान सहित उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मेडल, प्रमाणपत्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कुलबुल राजभर ने बच्चों के मनोहारी व हैरतअंगेज प्रदर्शन सहित नृत्य संगीत के कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने उपस्थित अभिभावक गण से अपील करते हुए कहा कि अपने बच्चों का अधिक से अधिक संख्या में इस विद्यालयों में नामांकन कराएं। बेसिक विद्यालयों के शिक्षक लगातार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। यह सारी मेहनत आप सभी को आजके कार्यक्रम में देखने को मिली है। अब सरकारी स्कूल की पढ़ाई व सुविधाएं किसी प्राइवेट स्कूल से कम नहीं हैं।
प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश सिंह ने अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण, स्वागत भाषण व धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर सर्वेश पांडेय, अनीस फात्मा, शैलेश सिंह, बृजभूषण गौतम, रोहित कुमार, महेशचंद्र, विजय गोंड़, सुरेश कुमार, सरदार मौर्य, अमर सिंह, जितेंद्र कुमार आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version