Site icon Akclivenews18

महावीर जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत बाग लखराव में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित

महावीर जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत बाग लखराव में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित

आजमगढ़, 10 अप्रैल 2025 — महावीर जयंती के शुभ अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देशानुसार जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान शासन के आदेशानुसार डेंगू, मलेरिया आदि बीमारियों की रोकथाम हेतु चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में विकासखंड पल्हनी के ग्राम पंचायत बाग लखराव में भी आज विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। प्रधान जी की देखरेख में ग्रामीण सफाईकर्मियों द्वारा हाट-बाजार, टोला-मोहल्ला सहित शिकायत वाले स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

सफाई कार्यों के अंतर्गत रोड के दोनों किनारों की घास की कटाई, झाड़ू लगाना, कीटनाशक दवा का छिड़काव तथा नालियों की सफाई का कार्य किया गया। अभियान में ग्रामवासियों को “मेरा भारत स्वच्छ रहे, मेरा जनपद स्वच्छ रहे, मेरा ग्राम पंचायत स्वच्छ रहे” के संदेश के साथ जोड़ा गया।

इस अभियान में सफाईकर्मी सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, सुनील यादव, रामबचन आदि सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

ग्राम पंचायत बाग लखराव के ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Exit mobile version