Site icon Akclivenews18

सपा कार्यालय पर लोकसभा 2024 की रणनीति मे महिला सभा की बैठक हुई सम्प्पन्न

आजमगढ़ समाजवादी कार्यालय पर सपा महिला सभा पोस्ट के संगठन की एक बैठक सम्प्पन्न हुई है।आजमगढ़ जिले से समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सन 2024 में लोकसभा चुनाव की तैयारी के सिलसिले में आहूत कर बैठक का संचालन महासचिव हरी प्रसाद दुबे ने किया है। बैठक को राष्ट्रीय महासचिव सुनीता सिंह ने संबोधित करते हुए कहा है कि भारती जनता पार्टी की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। आए दिन महिलाओं से छेड़छाड़ अपहरण जैसे जबरदस्ती बलात्कार की धाराएं घटनाएं हो रही हैं। शाम 5:00 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सबसे बडी निंदनीय घटना मणिपुर की है जहां महिला को नंगा कराकर उनके साथ की गई अभद्रता हमेशा देश के इतिहास को कलंकित करता रहेगा। उन्होंने संगठन की जिम्मेदारी तय करते हुए सबको मतदाता सूची में नाम बढ़ाए जाने का कार्यक्रम तय किया है। इसी क्रम में विधायक संग्राम यादव ने कहा कि महिलाएं समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं सन 2024 में महंगाई बेरोजगारी से अधिक परेशान होकर महिलाए मोदी सरकार को हटाएंगी, इसी क्रम में विधायक श्रीमती पूजा सरोज ने कहा कि योगीराज में महिला उत्पीड़न चरम सिमा से बाहर है। भाजपा धर्म और जाति के आधार पर समाज को बांटकर सत्ता हासिल कर गरीबों का पैसा पूंजीपतियों को दे रही है। गरीब पिछड़ा दलित व अल्पसंख्यको को उनके अधिकारों से वंचित कर रही है। वर्तमान जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि संगठन को मजबूत करके देश से भाजपा को हटाकर डॉ अंबेडकर डॉक्टर लोहिया और मुलायम सिंह यादव के सपनों को पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम को महिला संगठन के पदाधिकारी शना परवीन, भानुमति सरोज, गुड्डी देवी, सुनीता राजभर, सपना निषाद, शशि कला सिंह, मीनू भारती, आदि ने संबोधित किया है। इस कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता व विधायक गढ़ काफी संख्या में लोग कार्यालय पर उपस्थित रहे।

Exit mobile version