Site icon Akclivenews18

108 & 102 एंबुलेंस सेवा के पायलट का मंडलीय प्रशिक्षण का निरीक्षण करने पहुंचे आजमगढ़ सीएमओ डॉक्टर अशोक कुमार

आजमगढ़ मंडल में संचालित 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के पायलट का आज पांचवा दिन 01/05/2025 से प्रशिक्षण बैठौली पंचायत घर आजमगढ़ में चल रहा है जिसमे आजमगढ़, बलिया और मऊ के सभी पायलट का प्रशिक्षण होना है एकदिवसीय प्रशिक्षण में 1 दिन में 30 पायलट का प्रशिक्षण हो रहा है जो लगभग 13 दिन तक चलेगा प्रशिक्षण में दोपहर 2:00 बजे आजमगढ़ मुख्यचिकित्साअधिकारी डॉक्टर अशोक कुमार औचक निरीक्षण करने पहुंचे उन्होंने कहा की सभी जरूरत मंद को समय से एंबुलेंस मिले यही सासन की मंशा हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके उन्होंने प्रशिक्षण में भाग ले रहे सभी पायलट को एंबुलेंस की साफ सफाई और ट्रैफिक नियमों का पालन करने का निर्देश दिया प्रशिक्षण देने के लिए लखनऊ मुख्यालय से आए ट्रेनर वात्सल्य कुमार, अमृत दुबे और आयुष तिवारी मैं सभी पायलट को एंबुलेंस की साफ सफाई समय-समय पर सर्विस और मेंटेनेंस के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा ट्रैफिक नियमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक 108 & 102 एंबुलेंस सेवा सुमित प्रताप सिंह, जिला प्रोग्राम मैनेजर शिव प्रकाश सिंह जिला प्रभारी अजय राय सभी उपस्थित रहे। आजमगढ़ में शासन द्वारा संचालित 108 की 51 & 102 की 52 एंबुलेंस 24 * 7 निशुल्क कार्यरत है जो आम जनमानस की सेवा के लिए सदैव तत्पर है

Exit mobile version