Site icon Akclivenews18

पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की 109वीं जयंती चेतना दिवस के रूप में मनाई गई

सामाजिक एकजुटता और राजनीतिक जागरूकता पर बल, दर्जनों लोगों ने रालोजपा की सदस्यता ली

आजमगढ़, 5 मई।

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, पूर्वांचल जन मोर्चा, अखिल भारतीय ठठेरा कसेरा ताम्रकार महासभा एवं अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को महामहिम पूर्व राष्ट्रपति स्व. ज्ञानी जैल सिंह की 109वीं जयंती को चेतना दिवस के रूप में मनाया गया। यह आयोजन नगर के कलेक्ट्री कचहरी स्थित कैंप कार्यालय पर सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महासभा के जिलाध्यक्ष अवधेश ठठेरा ने की और संचालन जिलाप्रभारी चंद्रमी गौतम ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं रालोजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश संयोजक शिव मोहन शिल्पकार ने ज्ञानी जैल सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।

मुख्य अतिथि शिव मोहन शिल्पकार ने कहा कि ज्ञानी जैल सिंह सिख धर्म के विद्वान, पंजाब के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और राष्ट्रपति जैसे उच्च पदों पर रहकर देश की सेवा की। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों पर चलने का आह्वान करते हुए जातिगत कूटनीति समाप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर ब्रह्मदेव राय व रतन राय ने कांग्रेस व भाजपा छोड़कर दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ रालोजपा की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी की नीतियों पर चलने का संकल्प लिया।

उपस्थित प्रमुख जन: राजकुमार ठठेरा, ज्ञान प्रकाश गौतम, श्री राम भारती, सनरूद शर्मा, पुष्पा गौतम, मुन्नी यादव, संजू गोंड, सुनीता विश्वकर्मा, सुक्लेश प्रधान, सिकन्दर गौतम समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version