Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ में स्वच्छता अभियान, डेंगू-मलेरिया पर नियंत्रण के लिए विशेष सफाई अभियान

आजमगढ़ शासन के मनसा अनुसार जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी जी के आदेश क्रम में विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है इस समय जो डेंगू मलेरिया का प्रकोप चल रहा है उससे निस्तारण पाने के लिए ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपने-अपने ग्राम पंचायत में बाजार टोला मोहल्ला में विशेष सफाई अभियान आज दिनांक 4 मई 2025 को दिन सोमवार को ग्राम पंचायत एकरामपुर में ग्राम प्रधान जी के देखरेख में कचरा हटाते हुए ठेले में भरकर उचित स्थान पर गिराया जा रहा है झाड़ू लगाया जा रहा है नाली की सफाई किया जा रहा है इसी तरह सभी ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है जिससे कि संचारी रोग पर नियंत्रण पाया जाए गुलाब चौरसिया ने बताया कि जनपद को स्वच्छ बनाना है स्वच्छता अभियान इसी तरह चलाना है हमारे बहादुर साथियों अपने ग्राम पंचायत को स्वच्छ रखें सुंदर रखें स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत आज के साफ सफाई में गुलाब चौरसिया अभय चौहान आदि लोग मौजूद रहे ग्राम पंचायत एकरामपुर विकासखंड पल्हनी जनपद आजमगढ़

Exit mobile version