Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ में विद्युत विभाग का सख्त अभियान, 117 कनेक्शन काटे गए, 3.89 लाख की वसूली

आजमगढ़ विद्युत वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता श्री धनश्याम के निर्देशन में बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर एक सघन अभियान चलाया गया। यह अभियान विद्युत वितरण खंड, आजमगढ़ के अंतर्गत संपन्न हुआ।

कार्रवाई के दौरान 117 उपभोक्ताओं के कनेक्शन बकाया बिल के कारण काट दिए गए, जबकि 38 उपभोक्ताओं से कुल ₹3.89 लाख की वसूली की गई। इसके अतिरिक्त 5 उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत चोरी व अनियमितता के मामलों में मुकदमा दर्ज कराया गया।

अभियान में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:

श्री रवि अग्रवाल अधिशासी अभियंताश्री विक्रम वीर सिंह उपखंड अधिकारीश्री अकबर अली श्री अमरनाथ शाही अवर अभियंता नीरज त्रिपाठी (टी.जी.-2 तथा विभाग के अन्य लाइन स्टाफ।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि विभाग की यह कार्यवाही नियमित रूप से जारी रहेगी और विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version