Site icon Akclivenews18

108 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी पायलट मरीजों के लिए साबित हो रहे वरदान

108 एंबुलेंस सेवा के ईएमटी पायलट मरीजों के लिए साबित हो रहे वरदान

ब्यूरो हामिद अली
सरकार द्वारा चलाई जा रही निःशुल्क 108 एम्बुलेंस सेवा से मरीजों को अस्पताल पहुंचने में काफी मदद मिलती है तथा मरीज का तत्काल इलाज चालू होने में भी काफी सहायता मिलती है जनपद गोण्डा के कैथौला निवसनी रुकसाना के घर वालो ने 108 नम्बर पर एम्बुलेंस के लिए फोन किया और बताया कि रुकसाना के पेट में दर्द हो रहा है उसे अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस की आवश्यकता है पीएचसी बालपुर की एम्बुलेंस नम्बर UP32BG8541 रुकसाना को लेने उसके गांव कैथौला पहुंची एंबुलेंस के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन सूरज कुमार ने मरीज को एम्बुलेंस में शिफ्ट करके मरीज का प्राथमिक उपचार करते हुऐ मरीज को जिला अस्पताल गोंडा में भर्ती कराया जहा पर अब मरीज की हालत में सुधार है इस सेवा से मरीज के परिजनों ने धन्यवाद देते हुए काफी सराहना की।

Exit mobile version