Site icon Akclivenews18

अवैध तमन्चा व कारतूस के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज 15 मई को थाना मधुबन पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर सिद्धा अहिलादपुर पुलिस के पास से एक शातिर अभियुक्त हिटलर राम पुत्र अनरीत राम निवासी मझवारा थाना घोसी जनपद मऊ के कब्जे से एक अदद नाजायज तमन्चा व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में उक्त अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 154/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया ।

Exit mobile version