Site icon Akclivenews18

फायर सेफ्टी पर आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में छात्रों को अग्निशमन की दी गई ट्रेनिंग

आज दिनांक 24 मई 2025 को आजमगढ़ पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सामाजिक विज्ञान विभाग के अंतर्गत अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी नीरज दूबे के नेतृत्व में माक ड्रिल कराया गया ।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी आजमगढ़ द्वारा छात्रों को बताया गया कि आग चार प्रकार की होती है-साधारण आग , रासायनिक आग, गैसीय आग और इलेक्ट्रिक आग । सभी तरह की आगों को बुझाने के तरीके एक जैसे नहीं बल्कि अलग-अलग हैं । आगे उन्होंने बताया कि आग जलने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है, अतः जब आग लगे तो हमें ऑक्सीजन की आपूर्ति को रोक देना चाहिए। साधारण तरीके से लगने वाली आग को पानी, बालू, मिट्टी डालकर अथवा डंडे से पीट- पीट कर बुझाना चाहिए। वहीं यदि बिजली से आग लगी हो तो वहां पर पानी डालकर नहीं बुझाना चाहिए बल्कि मुख्य स्विच को बंद कर देना चाहिए।

अग्निशमन दस्ता के सदस्यों ने सबसे पहले कागज के ढेर में आग लगाकर उसे कार्बन डाइऑक्साइड से बुझा कर दिखाया। इसके बाद दूसरे चरण में सिलेंडर से निकली गैस में लगी आग पर बाल्टी से ढक कर आग बुझा कर दिखाया । उन्होंने बताया कि यदि पाइप में आग लगी हो तो रेगुलेटर को बंद कर देना चाहिए। वहीं भीषण लगी हुई आग को फायर हाइड्रेंट के द्वारा हाइड्रेन्ट होज़ से तीव्र गति से निकलती पानी की मोटी धार से आग बुझाने के तरीके बताया गया ।

इसके उपरांत छात्रों को बुलाकर स्वयं भी सभी तरीकों से आग बुझाने के अभ्यास करने का अवसर दिया गया। इस प्रकार छात्रों ने उत्साह के साथ आग बुझाने के तरीकों को सीखा।

अग्निशमन प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपल पांड्या, उप प्रधानाचार्या रुना खान की देखरेख में किया गया तथा इस अवसर पर विद्यालय की विभागाध्यक्ष तहसीन फातिमा, पी.टी. शिक्षक मोहम्मद जाहिद खान, एस.पी.मिश्रा, विनय सिंह और स्काउट गाइड के प्रभारी मोहम्मद शाहिद भी उपस्थित रहे।

Exit mobile version