Site icon Akclivenews18

चालक हित में राष्ट्रीय आयोग के गठन की माँग

ऑल इंडिया वाहन चालक कल्याण संगठन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आजमगढ़, 27 मई देश भर के लगभग 30 करोड़ वाहन चालकों के भविष्य को सुरक्षित करने एवं उनके शोषण के विरुद्ध आवाज उठाते हुए ऑल इंडिया वाहन चालक कल्याण संगठन, उत्तर प्रदेश ने आज जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेशचंद यादव ने बताया कि देश भर में वाहन चालकों को आए दिन पुलिस, ट्रैफिक विभाग, परिवहन अधिकारियों, ट्रांसपोर्टर्स और व्यापारियों द्वारा शोषण, प्रताड़ना और आर्थिक मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ता है। इसके चलते कई चालक असमय दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं और उनके परिवार असुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं।

संगठन ने इस संबंध में राष्ट्रीय चालक आयोग”के गठन की माँग की है, ताकि चालकों को सामाजिक, आर्थिक और कानूनी सुरक्षा मिल सके। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी कई बार विरोध प्रदर्शन एवं मांग-पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से आग्रह किया गया कि वे इस विषय को केंद्र सरकार तक पहुँचाएँ एवं चालक समाज के हित में पहल करें।

Exit mobile version