Site icon Akclivenews18

यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर की बैठक

यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के पदाधिकारियों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर की बैठक

ब्यूरो चीफ हामिद अली,

जनपद के मेडिकल कॉलेज में फार्मासिस्ट फेडरेशन के पदाधिकारीयों ने अहम बैठक कि जिसमें फेडरेशन अध्यक्ष सुधांशु मिश्र और महामंत्री रोहित मिश्रा की उपस्थिति में जिला कार्यकारणी ओर तहसील स्तर सभी पदाधिकारी के द्वारा जनपद के विभिन्न फार्मासिस्ट के समस्याओं पर चर्चा कि जिसमें प्रमुख समस्याएं जैसे जनपद में अवैध रूप से संचालित मेडिकल स्टोर पर लगे लगाम, बिना फार्मासिस्ट के चल रहे मेडिकल स्टोर पर रोक , नए ड्रग लाइसेंस और नवीनीकरण के नाम पर हो रहे अवैध वसूली पर रोक लगे। फार्मासिस्ट फेडरेशन के पदाधिकारीयों ने ये मुद्दा बैठक में उठाया गया। फेडरेशन के जिला अध्यक्ष सुधांशु मिश्र ने बताया कि पदाधिकारियों के द्वारा उठाए गए मुद्दों पर फार्मासिस्ट फेडरेशन के द्वारा जल्दी ही जिले उच्चधिकारियों को अवगत कराया जायेगा और निराकरण न होने पर पूरे जनपद में आन्दोलन किया जायेगा। महामंत्री रोहित मिश्र ने बताया कि बैठक में जिला कार्यकारणी के कुछ पदाधिकारियों के पदों में फेरबदल भी किया गया है जिसमें कोषाध्यक्ष शमशाद खा को सहमिडिया प्रभारी, सदस्य अंकित तिवारी को तहसील अध्यक्ष मनकापुर, सदस्य सनत कुमार पांडेय को कोषध्यक्ष और अनुराग तिवारी को मंत्री, रवि कुमार को सदस्य बनाया गया। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज सैनी, उपाध्यक्ष राकेश शुक्ला , मीडिया प्रभारी अंशुमान मिश्र, सचिव मोरिस आलम,सदर अध्यक्ष अंकित तिवारी, करनैलगंज अध्यक्ष संजय अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version