Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ का लाल बना सीतापुर टॉपर लकी कुमार गौतम ने हाईस्कूल में 98.6% अंक प्राप्त कर रचा इतिहास

आजमगढ़, संवाददाता:

आजमगढ़ जिले के एक छोटे से गांव मित्तूपुर से ताल्लुक रखने वाले लकी कुमार गौतम ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में 98.6% अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।

ग्राम भोजपुर, न्याय पंचायत मित्तूपुर, थाना जहानगंज के निवासी लकी कुमार, भृगुनाथ गौतम के पुत्र हैं। उन्होंने सीतापुर जिले से परीक्षा देकर जिलेभर में टॉप किया है।

लकी की इस ऐतिहासिक सफलता की खबर मिलते ही आजमगढ़ जिले में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। गांव में मिठाइयाँ बांटी गईं और परिवारजनों के साथ-साथ पूरे गांव में जश्न का माहौल बन गया।

लकी ने बताया कि वह दिन-रात मेहनत करता था और पढ़ाई को ही अपनी प्राथमिकता बनाया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर अभ्यास को दिया।

लकी का सपना

लकी आगे चलकर इंजीनियर बनकर देश की सेवा करना चाहता है। उसकी सफलता से न केवल उसके परिवार को गर्व है, बल्कि जिलेभर के छात्रों के लिए वह एक प्रेरणा बन चुका है।

गांव के लोगों में गर्व

स्थानीय प्रधान व ग्रामीणों ने लकी को सम्मानित करने की बात कही है। सभी ने उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version