Site icon Akclivenews18

फोटो पूर्व प्रधान पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल 

ब्यूरो देवेंद्र कुशवाहा

संवाद सूत्र, कोपागंज (मऊ): पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के आदेश के अनुपालन में चलाये जा रहे वांछित चोरी से सम्बन्धित अपराधियो के विरूद्ध गिरफ्तारी अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री, क्षेत्राधिकारी घोसी दिनेशदत्त मिश्रा के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य ने मुखबिर सुचना के आधार पर एक दिन पहले देवकली विशुनपुर में काशीनाथ पूजा प्रसाद वितरण के दौरान गांव निवासी पूर्व प्रधान रमेश राय पर तमंचे से जानलेवा हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी खुखुन्दवा देवकली विशुनपुर मोड पर जो देवकली विशुनपुर गाँव की तरफ जाने वाली सडक पर स्थित एक ट्यूबेल के पास कही जाने के फिराक में खड़ा है । पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी से नाम पता पूछते हुए जामा तलाशी ली गयी तो उसने अपना नाम दिव्यांश उर्फ आशीष राय पुत्र कृष्णानन्द राय निवासी ग्राम देवकली विशुनपुर थाना कोपागंज जनपद मऊ उम्र लगभग 22 वर्ष बताया । गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के दोनो पैर के अगुठे व अंगुली में पट्टी बंधी हुई है। तलाशी के दौरान युवक के पैंट मे एक अदद देशी तमंचा 315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने खोलकर देखा गया तो उसमे एक अदद खोखा कारतुस फंसा हुआ था । पकडे गये युवक ने बताया की वही तंमचा है जिससे मैने एक दिन पहले पूर्व प्रधान रमेश राय पुत्र अनन्त देव राय निवासी देवकली विशुनपुर को गोली मारा था । पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Exit mobile version