Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ में मारपीट, एक घायल

संवाददाता धीरज वर्मा

आजमगढ़: निजामाबाद थाना क्षेत्र के हुसामपुर बड़ागांव में बीती शाम मारपीट की एक घटना सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। रोहन चौहान, निवासी हुसामपुर बड़ागांव, ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि 8 जून की शाम करीब सात बजे जब वह अपने दरवाजे पर बैठे थे, तभी उनके पड़ोसी सनोज चौहान, संदीप चौहान, हेमंत चौहान, मनोज चौहान, उमेश चौहान, प्रदीप, मानसिंह और अनुरुध ने लाठी-डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया।

शिकायतकर्ता रोहन चौहान ने बताया कि हमले में वह बेहोश हो गए। जब तेजबहादुर ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे वह भी घायल हो गए। रोहन चौहान ने थाना प्रभारी से आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version