Site icon Akclivenews18

डेंगू-मलेरिया से बचाव को लेकर लछिरामपुर में चला सफाई अभियान, ग्रामीणों को किया गया जागरूक”

आजमगढ़ स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी जी के आदेश क्रम में विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है इस समय जो डेंगू मलेरिया का प्रकोप चल रहा है उससे निस्तारण पाने के लिए साफ सफाई करते हुए आसपास के लोगों को जागरुक करते हुए कि आप लोग अपने घर के आसपास स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें जिससे कि रोगों से निस्तारण पाया जाए आज दिनांक 10 जून 2025 को सहायक विकास अधिकारी पंचायत उमाकांत पाठक जी के आदेश क्रम में देखरेख में ग्राम पंचायत लछिरामपुर में जहां पर ऑनलाइन शिकायत किया गया था वहां के नाली की साफ सफाई घास की कटाई झाड़ू लगाया गया।

इसी तरह सभी जगह स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है आज के साफ सफाई में गुलाब चौरसिया सुनील यादव अभय चौहान रामबचन जागृति प्रसाद जान मोहम्मद कमलेश कुमार मोहम्मद असलम श्री कृष्णा यादव आदि लोग मौजूद रहे ग्राम पंचायत लछिरामपुर विकासखंड पल्हनी जनपद आजमगढ़

Exit mobile version