Site icon Akclivenews18

विद्या हॉस्पिटल सिधारी में फायर मॉक ड्रिल एवं इवैक्युएशन अभ्यास सम्पन्न

आजमगढ़ | 14 जून 2025

मुख्य अग्निशमन अधिकारी जनपद आजमगढ़ के निर्देशन में जनपद भर में फायर मॉक ड्रिल एवं इवैक्युएशन ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 14 जून 2025 को विद्या हॉस्पिटल, सिधारी में फायर मॉक ड्रिल व इवैक्युएशन अभ्यास सफलतापूर्वक कराया गया।

अभ्यास के दौरान अस्पताल में स्थापित फायर सुरक्षा उपकरणों एवं संयंत्रों की कार्यशीलता की जांच की गई तथा सभी संबंधित कर्मियों को आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मौके पर उपस्थित मुख्य अग्निशमन विभाग की टीम ने अस्पताल स्टाफ को आग लगने की स्थिति में बचाव के तरीकों, फायर अलार्म सिस्टम, अग्निशमन यंत्रों के संचालन और सुरक्षित निकासी प्रक्रिया की जानकारी दी।

ड्रिल के दौरान अस्पताल के डायरेक्टर श्री वरुनेश कुमार राय स्वयं उपस्थित रहे और उन्होंने सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान अस्पताल स्टाफ से विजय, मोनू, शशिकांत, अंकित, पार्वती, रेनू, उर्मिला, अशोक सिंह, इमरान, प्रद्युम्न, बबलू और आकांक्षा भी मौजूद रहे।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने सभी को संयंत्रों को सदैव कार्यशील स्थिति में बनाए रखने और समय-समय पर प्रशिक्षण आयोजित करने की सलाह दी, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Exit mobile version