Site icon Akclivenews18

प्रशिक्षित ईएमटी ने एंबुलेंस में ही कराया सुरक्षित प्रसव, प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म एंबुलेंस में गूंजी किलकारी

आजमगढ़ जनपद में संचालित 102 एंबुलेंस में एक बार फिर नवजात की किलकारी गूंजी। महाराजगंज क्षेत्र के गांव भरौली निवासी प्रसूता संध्या पत्नी राम अवतार उम्र 33 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर स्वजनों ने 102 एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज पहुंचने से पहले ही मरीज को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। तभी 102 एम्बुलेंस के ईएमटी मीरा यादव ने अपनी सूझबूझ से महिला का एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया और जच्चा-बच्चा को अस्पताल तक पहुंचाया। 102 एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी मीरा यादव और पायलट विजय यादव ने बताया कि सोमवार सुबह 08.16 am बजे कंट्रोल रूम लखनऊ से सूचना मिली। वह एंबुलेंस लेकर प्रसूता के घर पहुंचे और वहां से प्रसूता और उसके परिजनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक प्रसूता को प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी। जिस पर पायलट ने रास्ते में ही एंबुलेंस को रोक लिया और ईएमटी ने लखनऊ कॉल सेंटर पर तैनात डॉक्टर से इआरसीपी की सहायता से सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य है उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज अस्पताल में भर्ती कराया एंबुलेंसकर्मियों के इस साहसिक कार्य की महिला के परिजनों द्वारा सराहना की गई। जिला प्रोग्राम मैनेजर शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि जिला आजमगढ़ में 102 की 52 एम्बुलेंस और 108 की 51 एम्बुलेंस 24 * 7 निशुल्क सेवा में कार्यरत है

Exit mobile version