Site icon Akclivenews18

आज़मगढ़ मे अवैध दारू लदी डी सी एम पलटी

संवाददाता विष्णु शर्मा 
आज़मगढ़ निजामाबाद थाना क्षेत्र के दत्तात्रेय पावर हाउस के सामने बीती रात DCM ट्रक पलट गई, टहलने के लिए निकले ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी सच्चिदानंद यादव को दिया, कि एक ट्रक पलट गयी है । जिसमें भारी मात्रा में शराब लदी हुई है, और चालक व खलासी मौके से फरार हो गए है, बता दे की शराब को छिपाने के लिए चारों तरफ से ट्रक में चोकर और लाई की बोरी रखी गई थी, और बीच में शराब कि सैकड़ो पेटियां छुपा कर रखी गयी थी, ट्रक पलटने से रोड पर शराब बह रहा था, साक्ष्य मिटाने के लिए ट्रक में कई जगहों पर आग लगायी गयी, लेकिन थोड़ा बहुत त्रिपाल जलकर आग बुझ गयी थी, घटना की जानकारी होने पर घटनास्थल पर SO निजामाबाद सच्चिदानंद यादव पहुंच कर पहले ट्रक को खाली कराया, और जे सी बी मशीन मंगवा कर के ट्रक को किनारे किया गया, ताकि आवा गमन बाधित न हो, पुलिस अभी भी उलझी पड़ी हुई है, कि शराब माफिया इस तरह से ट्रक में रखकर कहां और किस जगह के लिए भेजा जा रहा था, जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है|

Exit mobile version