Site icon Akclivenews18

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोंडा में 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह, एकता और गरिमा के साथ योगाभ्यास करके मनाया गया।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोंडा में 11वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह, एकता और गरिमा के साथ योगाभ्यास करके मनाया गया।

 

ब्यूरो चीफ हामिद अली,

गोंडा, 21/06/2025,इस वर्ष का विषय था – “Yoga for Self and Society”, जिसका उद्देश्य है कि हम न केवल अपने शरीर और मन को स्वस्थ रखें, बल्कि समाज को भी योग के माध्यम से सशक्त और सकारात्मक बनाए ।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ: शुभारंभ ओम् मंत्र/ध्यान साधना के साथ हुआ।

योग गुरु सुधांशु त्रिवेदी जी ने स्टॉप और परीक्षार्थियों को संबोधित करते हुए कहा –

“योग हमारी संस्कृति की आत्मा है। यह केवल शरीर को स्वस्थ नहीं करता, बल्कि विचारों को भी शुद्ध करता है। युवा वर्ग को इसका दैनिक अभ्यास करना चाहिए।”

प्रशिक्षकों द्वारा ताड़ासन, त्रिकोणासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, कपालभाति व प्राणायाम सिखाए गए।

हमारे संस्थान के प्रधानाचार्य महोदय द्वारा योग गुरु सुधांशु त्रिवेदी जी को “उत्कृष्ट सेवा सम्मान”(Excellent Service Honour) से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें युवाओं के प्रेरणा स्रोत भारतीय संस्कृति के संवाहक और समाज सेवा में उनके योगदान हेतु प्रदान किया गया ।

यह आयोजन सिर्फ योग का अभ्यास नहीं था बल्कि आत्मा से आत्मा को जोड़ने वाली एक अनुभूति थी l इस अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय ने अपने वक्तव्य में कहा कि योग दिवस ने हमें यह सीखता है कि मानव जीवन में अनुशासन संतुलन आज आत्म चिंतन कितना जरूरी है योग कला उसी का आधार हैl योगाभ्यास के समय संस्थान के सभी कार्यदेशक महोदय अनुदेशक गण और सभी ट्रेडों के ट्रेनीज उपस्थित रहे ।

Exit mobile version