Site icon Akclivenews18

एन सी सी की भाँति एकता और अनुशासन का संगम है योगक मान अधिकारी

आज़मगढ़। एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य* की थीम पर आधारित 11 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 99 यू पी बटालियन एन सी सी के परिसर में योग प्रशिक्षक रमाकांत यादव के नेतृत्व में कैडेटों और पी आई स्टाफ़ ने योग की बारीकियों को समझने के साथ योगाभ्यास किया।

बटालियन के साथ ही उसके अधीन कॉलेजों और महाराजा सुहेलदेव विश्विद्यालय आज़मगढ़ में उपस्थित डी ए वी पी जी कॉलेज और चंडेश्वर कॉलेज के कैडेटों को लेकर लगभग 725 कैडेट्स,6 सहयुक्त एन सी सी अधिकारियों और 4 केयर टेकर अफसर के साथ 15 पी आई स्टाफ़ ने अपने अपने स्थान पर योग करने के साथ ही रैली,पोस्टर कम्पटीशन में भी भाग लिया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को अधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर वनाधिकारी नवीन वर्मा के सहयोग से परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

कमान अधिकारी ले0 कर्नल विवेक सिंह चुंडावत ने अपने संदेश में कहा कि योग और एन सी सी दोनों के उद्देश्य में समानता है और वह एकता और अनुशासन की स्थापना करना जिससे समन्वित संतुलित परिणाम प्राप्त हो सके ।

ले0 डॉ0 पंकज सिंह

Exit mobile version