Site icon Akclivenews18

बारिश मे भीगते हुए ड्यूटी करते नजर आए आजमगढ शहर के चौराहो पर ट्रैफिक पुलिस के जवान

रिपोर्ट- डा.बीरेन्द्र सरोज आजमगढ

आजमगढ / ट्रैफिक पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए दिन रात काम करती है। ट्रैफिक पुलिस जवानों के लिए न तो कोई संडे होता है। ना होली और न ही दीवाली होती है। न घर का पता है न परिवार का उन्हें ना ही सुबह की खबर होती है । और न ही शाम की। न सर्दी की ठिठुरन में आराम करने को मिलता है और ना ही गर्मी में। उनका कोई स्थाई ड्यूटी भी नहीं होती कभी इस चौराहा कमी उस चौराहा लगा रहता है ट्रैफिक पुलिसकी ड्यूटी काफी मुश्किलों भरी होती है। बिजी सड़कों और वीवीआइपी मूवमेंट के बीच धूप हो या बारिश हर परिस्थिति में ट्रैफिक पुलिस के जवानों को सड़क पर खड़े होकर ही अपनी ड्यूटी निभानी पड़ती है। ट्रैफिक पुलिस की यही कोशिश होती है कि सड़कों पर यातायात सुचारू रूप से चलता रहे। ऐसा ही नजारा आजमगढ की सड़कों पर भी देखने को मिलता है। रिमझिम बारिश हो रही थी आजमगढ शहर के चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैनात दिखे । बरसात के बीच ट्रैफिक पुलिस अपनी अपनी प्वाइंट जैसे रेलवे स्टेशन, हाइडिल चौराहा भवरनाथ, बवाली चौराहा ( बागेश्वर चौराहा) पर मुस्तैदी से तैनात होकर यातायात को नियंत्रित कर रहे टी. एस.आई. यातायात प्रभारी दिलीप कुमार बिन्द व प्वाइंट प्रभारी टी. एस. आई. राम अधार पाल, हेड कांस्टेबल ट्रैफिक पुलिस अखिलेश कूमार सिंह व यातायात हमराह कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार सहित होमगार्ड के जवान गाड़ियों को ट्रैफिक जाम से निकलने में जुटे रहे ।

Exit mobile version