Site icon Akclivenews18

जिला अस्पताल में फैले भ्रष्टाचार, घोटाले, छह माह से बंद सीटी स्कैन मशीन और तत्कालीन प्रमुख अधीक्षक के खिलाफ जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन। 

समाजसेवी ने जिलाधिकारी से जांच कर की कार्रवाई की मांग।

आजमगढ़, जिला अस्पताल में हो रहे घोटाले का मामला गुुरुवार को जिलाधिकारी तक पहुंच गया। तत्कालीन प्रमुख अधीक्षक के खिलाफ छह माह से बंद पड़ी सिटी स्कैन जांच मशीन और पूर्व में ओवर बजट घोटाले और पहले भ्रष्टाचार को लेकर समाजसेवी ने जिलाधिकारी काे ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग किया।

महराजगंज थाना क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी समाजसेवी विनोद कुमार सिंह ने तत्कालीन प्रमुख अधीक्षक डाक्टर अमोद कुमार पर आरोप लगाया कि मंडलीय जिला अस्पताल में लगभग सात करोड़ की जांच मशीन छह माह से बंद है। मरीजों को इसकी जांच की सुविधा नही मिल रही है। जब कि तत्कालीन एसआइसी ने मशीन लगाने की न तो शासन से अनुमति ली और ना ही इसका लाइसेंस बनवाया है। कमाीशन खोरी के चक्कर में कंपनी से रुपये लेकर अस्पताल में मशीन लगवा दी। लेकिन छह माह बाद जांच नही हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तत्कालीन एसआईसी पर पूर्व में ही शासन स्तर से लगभग दो करोड़ के ओवर बजट की जांच लंबित है। अगर अधिकारी मामले को गहनता से संज्ञान लेंगे तो घोटाले का बड़ा खुलासा हो सकता है। वही अस्पताल में इलाज ऑपरेशन और ऑर्थो इन प्लांट के नाम पर मरीजों से चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी रुपये लेकर आपरेशन व इलाज करते है। अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की इस कार्य प्रणाली से सरकार की छवि खराब हो रही है जिससे आमजन को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं से वंचित होना पड़ रहा है।

Exit mobile version