Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ अखिलेश यादव के जनपद आगमन पर ब्राह्मण समाज करेगा विरोध

आजमगढ़। ब्राह्मण समाज के दर्जनों की संख्या में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नामित जिला अधिकारी को दिया ज्ञापन। ब्राह्मण समाज के सामाजिक कार्यकर्ता हलधर दुबे ने बताया लगातार सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ अश्लील पोस्ट किया जा रहा है जो की बहुत ही निंदनीय है लगातार इटावा कांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा लगातार ब्राह्मण समाज के खिलाफ षडयंत्र किया जा रहा है ब्राह्मण समाज के सम्मान को ठेस पहुंचाया जा रहा है जो कि समाज हित में ठीक नहीं है वहीं ब्राह्मण समाज के भाजपा कार्यकर्ता जिला उपाध्यक्ष हरिबंस मिश्रा ने भी ब्राह्मण समाज के ऊपर अभद्र बयान बाजी व षड्यंत्र को लेकर बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण बताया वहीं ब्राह्मण सामाजिक कार्यकर्ताओं ने ऐसे अराजक तत्वों के ऊपर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल आराजक तत्वों पर तत्काल कार्रवाई करें। परशुराम के वंशज ब्राह्मण शस्त्र और शास्त्र दोनों उठाना जानता है जनपद आगमन पर पीडीए के महानायक समझने वाले अखिलेश यादव का सभी ब्राह्मण समाज अपने घरों पर काला झंडा लगाकर विरोध करेंगे मौके पर रमाकांत पांडे कुंवर सिंह राजेश चौबे रामप्रकाश शुक्ला विनय कुमार उपाध्याय रामनेत सिंह आदि दर्जनों की संख्या में ब्राह्मण व सवर्ण लोग मौके पर मौजूद थे।

Exit mobile version