Site icon Akclivenews18

नवागत औषधि औषधि निरीक्षक से मिला एबीपीए का प्रतिनिधिमंडल

नवागत औषधि औषधि निरीक्षक से मिला एबीपीए का प्रतिनिधिमंडल

 

ब्यूरो चीफ हामिद अली,

गोण्डा अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी ने आज कमिश्नरी में नवागत औषधि निरीक्षक सुमित वर्मा को पुष्प गुच्छ देकर शिष्टाचार मुलाकात की ! संगठन के जिला अध्यक्ष हरिओम सिंह के नेतृत्व में संगठन के अन्य पदाधिकारीयों ने औषधि निरीक्षक से मुलाकात कर फार्मासिस्ट के समस्याओं से अवगत कराया तथा फार्मासिस्ट के औषधि लाइसेंस प्राप्त करने और नवीनीकरण में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी दी ! गौरव पांडे ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि बिना पंजीकरण के चल रहे मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की जाएगी साथ ही दवा की गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी !ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कश्यप ने बताया की औषधि निरीक्षक ने फार्मासिस्टों की समस्त समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है

इस क्रम में अनुपम कुमार पाठक, मुकेश कुमार, अभिषेक सोनी, अमित मिश्रा ,हिमांशु तिवारी,अर्जुन शर्मा, राहुल कुमार गुप्ता,राजकमल अन्य फार्मासिस्ट साथी मौजूद रहे !

Exit mobile version