Site icon Akclivenews18

फार्मासिस्ट फेडरेशन के पदाधिकारीयों ने नवागत औषधि निरीक्षक का किया स्वागत

फार्मासिस्ट फेडरेशन के पदाधिकारीयों ने नवागत औषधि निरीक्षक का किया स्वागत

ब्यूरो चीफ हामिद अली,
गोंडा,यूथ फार्मासिस्ट फेडरेशन के पदाधिकारीयों ने बुधवार को कमिश्नरी में नवागत औषधि निरीक्षक सुमित कुमार वर्मा को पुष्प गुच्छ व स्मृतिचिन्ह देकर मुलाकात की। संगठन के जिला अध्यक्ष सुधांशु मिश्र के नेतृत्व में संगठन के अन्य पदाधिकारीयों ने औषधि निरीक्षक से मुलाकात कर फार्मासिस्ट के समस्याओं से अवगत कराया जिसमें अध्यक्ष सुधांशु मिश्र ने एक पत्र देकर फार्मासिस्टों की समस्याओं को दूर करने की मांग की। महामंत्री रोहित मिश्र ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि बिना फार्मासिस्ट के अवैध रूप से चल रहे मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई की जाएगी, साथ ही जनपद के समस्त किराना स्टोरों के दुकानों पर बिक रहे कॉस्मेटिक के समानों पर तत्काल रोक लगे ।औषधि निरीक्षक सुमित कुमार वर्मा ने फार्मासिस्टों की समस्त समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है। इस स्वागत क्रम में सतन पांडेय, मो. कलीम, राहुल सिंह, विकास शुक्ला, सौरभ अन्य फार्मासिस्ट साथी मौजूद रहे।

Exit mobile version