Site icon Akclivenews18

अल्पसंख्यक  समुदाय के लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का भव्य स्वागत

दीदारगंज आज़मगढ़ अल्पसंख्यक  समुदाय के लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज सूरज प्रकाश श्रीवास्तव का भव्य स्वागत किया और भाजपा की सदस्यता ग्रहण
विधानसभा क्षेत्र दीदारगंज के हुबीबगंज बाजार में भाजपा जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के प्रथम आगमन पर भाजपा जनों ने अपने अजीज नेता की आगवानी की और सैकड़ो पार्टी कार्य कर्ताओं पदाधिकारियों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों को केंद्र तथा प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए यह भी कहा कि आज प्रधान मंत्री मोदी जी की देन है कि भारत का नाम पूरी दुनिया में सम्मान के साथ लिया जा रहा है। साथ-साथ उन्होंने उपस्थित लोगों से हांथ उठवाकर यह कहलवाया कि हम 2024 में पुनः केंद्र में भाजपा की सरकार बनाएंगे ।उन्होंने अपने सम्बोधन में यह भी कहा कि प्रधान मंत्री मोदी जी तथा मुख्य मंत्री योगी जी जाति धर्म और मजहब की बात नही करते हैं ये लोग सभी धर्मो का सम्मान करते हैं, आज देश तरक्की कर रहा है। कोरोना काल में लोगो को मुफ्त खाद्यान्न देने का कार्य किया, सबको पक्का आवास उपलब्ध कराया, किन्ही कारणों से जिनको आवास नहीं मिल पाया है उनको भी 2024 तक पक्का मकान मिल जाएगा। केंद्र की भाजपा सरकार की देन है कि आज आयुष्मान कार्ड धारक परिवार पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करा सकता है, तथा भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को जानकारी दी

Exit mobile version