Site icon Akclivenews18

आज़मगढ़: हेड मुहर्रिर ने गोली मारकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

आजमगढ़। जिले के मेहनाजपुर थाना परिसर स्थित आवास में शुक्रवार को थाने में तैनात हेड मुहर्रिर ने सरकारी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्म हत्या कर ली। घटना के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर सीओ और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।

मिली जानकारी के अनुसार बलिया जनपद में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कोकाढ़़ी गांव निवासी नंदलाल राम मेहनाजपुर थाने में करीब नौ वर्षो से हेड मुहर्रिर के पद पर तैनात थे। उनका स्थानांतरण जौनपुर जनपद के लिए हो गया था। उनका परिवार बलिया में ही रहता था। वह अकेले यहां रहकर नौकरी करते थे। शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे वह आवास से निकलकर बाजार में जाने के बाद वापस थाने आये। बताया जा रहा है कि उनके पास मालखाने की भी चाभी थी और वे मालखाने से रिवाल्वर निकालकर अपने अपने आवास में पहुचे । यहां पर उन्होंने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। सूचना मिलते ही सीओ लालगंज, फाेरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। वहीं परिवार को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। वे करीब 6 माह में सेवानिवृत्त भी होने वाले थे।

एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि आज सूचना मिली कि मेहनाजपुर थाना में तैनात मालखाना मुंशी ने सरकारी रिवाल्वर से गोली मारकर अपने आवास में आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष, सीओ व फॉरेंसिक टीम व मौके पर पहुचे। मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को क्क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Exit mobile version