
निरीक्षण के दौरान जिन उपभोक्ताओं पर भारी बकाया था, उनकी बिजली आपूर्ति काट दी गई। वहीं दो उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।बिजली विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे और बिजली चोरी या बकाया भुगतान में लापरवाही करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

