युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा विकासखंड मार्टिनगंज की खंड स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता 30 नवंबर से 1 दिसंबर तक कृषक इंटर कॉलेज मार्टिनगंज के प्रांगण में आयोजित होगी प्रतियोगिता में एथलेटिक्स वॉलीबॉल कुश्ती वह कबड्डी के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं प्रतियोगिता सीनियर और जूनियर वर्ग के बीच प्रातः 9:00 बजे से आयोजित की जाएगी पहले दिन एथलेटिक्स कुश्ती तथा दूसरे दिन वॉलीबॉल व कबड्डी आयोजित किया जाएगा एथलेटिक्स में 100 मीटर 200 मीटर 400 मीटर 800 मी वह 1500 मीटर की दौड़ गोलाक्षेपड ऊंची कूद व डिस्कस थ्रो के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा यह जानकारी युवा कल्याण अधिकारी मार्टिनगंज अखिलेश्वर मौर्य दी।
मार्टिनगंज आज़मगढ़ न्यूज़ ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता 30 नवंबर आज से शुरू

