Site icon Akclivenews18

बोलेरो और पिकअप में आमने सामने टक्कर पांच लोग घायल

रिपोर्टर अनिल कुमार

ग़ाज़ीपुर। नंदगंज थाना अंतर्गत रामपुर बन्तरा हाईवे बाईपास के समीप प्रातः बोलेरो और पिकअप में आमने सामने टक्कर हो जाने से 5 लोग आंशिक रूप से घायल हो गये जिन्हें स्थानीय प्राथमिक अस्पताल में उपचार कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी की ओर से आलू लदी पिकअप आ रही थी नंदगंज सब्जी मंडी और ग़ाज़ीपुर की ओर से बोलेरो जा रही थी जो हाइवे के बाईपास के पास आमने सामने टक्कर हो गयी जिससे दोनों गाड़ियां बुरी तरह छतिग्रस्त हो गयी। 5 लोग घायल हो गए। बोलेरो जौनपुर जनपद के केराकत की बतायी जा रही है। स्थानीय पुलिस ने दोनों गाड़ियों को अपने कब्जे में लेकर थाने लायी और कार्यवाही कर रही है।

 

Exit mobile version