Site icon Akclivenews18

एस एस पी हेमराज मीणा ने पुलिस बूथ पल्थी का किया उद्घाटन 

दीदारगंज संवाददाता

आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्रांतर्गत पल्थी बाजार स्थित नव निर्मित पुलिस बूथ का गुरुवार को दिन में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के कराम्बुज द्वारा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चीराग जैन , पुलिस उपाधीक्षक फूलपुर किरन पाल सिंह तथा पुलिस पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिती में शिला‌पट्ट का अनावरण एवम फीता काटकर शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा ने कहा कि पल्थी बाजार में पुलिस बूथ के शुभारंभ से अपराध तथा अपराधियों पर अंकुश लगेगा तथा क्षेत्र में होने वाली छोटी मोटी घटनाओं को लेकर थाना में नहीं जाना होगा तथा वाणिज्य से जुड़े लोगों में निर्भीकता आएगी इस अवसर पर दीदारगंज थानाध्यक्ष निरीक्षक राकेश कुमार सिंह,एस आई मु0करमुल्ला अली,एस आई रमेश चंद्र,एस आई राम बहादुर यादव , राम स्वारथ राजभर, दिनेश जायसवाल,जे पी यादव , अभिमन्यु यादव, छविराम यादव, दिनेश जायसवाल,राम सकल यादव,अजीत गौतम,तथा क्षेत्रीय जन उपस्थित थे।

Exit mobile version