Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ पौधारोपण अभियान तमसा परिवार द्वारा लगातार

आजमगढ़ पौधारोपण अभियान तमसा परिवार द्वारा लगातार 3 जून 2018 से सामाजिक संगठनों द्वारा तमसा परिवार के साथियों द्वारा दिन रविवार को रैदोपुर अफसर कॉलोनी मां दुर्गे के मंदिर के प्रागंण में मधुमति का पौधा पीपल का पौधा नीम का पौधा मंदिर के प्रागंण में लगाया गया रितेश गोयल ने बताया कि वृक्ष लगाए पर्यावरण बचाये उसकी देखभाल करें शाहिद भाई ने बताया कि वृक्षारोपण करना हमारा कर्तव्य है इसी तरह हम लगातार पौधारोपण करते रहेंगे तेज बहादुर सिंह ने बताया कि अपने जीवन रक्षा के लिए पौधा लगाना बहुत जरूरी है मनिंदर सिंह ने बताया कि आप सभी लोग एक पौधा मां तमसा के नाम लगाइए ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष ने बताया कि हम दिन रविवार को हमारे सम्मानित कर्मचारी जनपद में कहीं ना कहीं पौधा लगाया जाता है उसका संरक्षण भी किया जाता है जिससे कि पर्यावरण स्वच्छ रहे।

गुलाब चौरसिया ने बताया कि आप लोग अपने घर के आसपास रोड के पटरी पर एक पौधा अवश्य लगाए आज दिनांक 20 जुलाई 2025 दिन रविवार को पौधा लगाते हुए रितेश गोयल शाहिद भाई मनिंदर सिंह तेज बहादुर सिंह ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के तरफ से जिला अध्यक्ष सीपी यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे अफसर कॉलोनी रैदोपुर देवी जी के मंदिर के प्रागंण जनपद आजमगढ़

Exit mobile version