Site icon Akclivenews18

पुरानी पेंशन बहाली के लिए 1 अगस्त को अटेवा का रोष मार्च

आजमगढ़ पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्षरत संगठन अटेवा के प्रांतीय आह्वाहन पर 1 अगस्त को एनपीएस,यूपीएस, निजीकरण तथा विद्यालय मर्जर के विरोध में तथा पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में जिले भर के शिक्षक,कर्मचारी,अधिकारी रोष मार्च निकालेंगे।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अटेवा के जिला महामंत्री डॉ० रामजी वर्मा ने बताया कि यह रोष मार्च जिला मुख्यालय के डीएवी इंटर कॉलेज के पास स्थित गांधी तिराहा से शाम 3:30 बजे शुरू होकर रैदोपुर चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट भवन जाकर माननीय प्रधानमंत्री महोदय तथा माननीय मुख्यमंत्री महोदय को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी आजमगढ़ को सौंपा जाएगा।उन्होंने जिले भर के सभी शिक्षकों,कर्मचारियों,अधिकारियों से पुरानी पेंशन बहाली की मांग को बुलंद करने के लिए इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।

Exit mobile version