Site icon Akclivenews18

छात्रों की प्रतिभा निखारना शिक्षकों का कर्तव्य है. एसपी मिश्र

छात्रों की प्रतिभा निखारना शिक्षकों का कर्तव्य है. एसपी मिश्र

संवाददाता हामिद अली
गोंडा: शहीदेआजम सरदार भगत सिंह इण्टर कालेज गोण्डा में छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. विद्यालय प्रबंधक एसपी मिश्र ने कहा कि शिक्षक छात्रों की कमियों को दूर कर प्रतिभा निखारने का कार्य करते हैं. प्रधानाचार्य डा.अवध शरण मिश्र ने कहा योग्य शिक्षक ही योग्यता की पहचान करने में सक्षम है वरिष्ठ प्रवक्ता शैलेन्द्र मिश्र ने कहा कि अंग्रेजी प्रवक्ता रमेश विमल आदर्श शिक्षक है इण्टरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा 2025 में 102 छात्रों का आंग्ल भाषा में 75% से 92% प्राप्त करना कुशल मार्ग दर्शन में ही संभव है. वरिष्ठ प्रवक्ता आंग्ल भाषा रमेश विमल ने कहा कठिन परिश्रम से ही छात्रों को सफलता प्राप्त होती है समारोह में उपस्थित छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. बीएल सरोज,राजेन्द्र प्रसाद,केसरी प्रसाद शुक्ल, आदित्य द्विवेदी, जयंती सिंह,प्रमोद त्रिपाठी, किरन पाण्डेय, शिव प्रसाद,मोनिका पाण्डेय राहुल यादव,राधे श्याम सोनकर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छात्रों को प्रोत्साहित किया.अभिनेंद्र वर्मा, अमन,आदर्श शुक्ल, सुजीत मौर्य,निकेत तिवारी, विशाल सिंह, सुरेन्द्र, रूद्र प्रताप सिंह, राजीव प्रजापति, मोहित चौहान, दयानंद, हरिओम यादव, महेन्द्र कुमार, हर्ष सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे.

Exit mobile version