
इस आशय की जानकारी देते हुए चौरी बेलहा पीजी कॉलेज तरवा के प्रबंधक प्रभाकर सिंह ने कहा कि स्वर्गीय अमर सिंह इस दुनिया में नहीं है लेकिन सियासत, औद्योगिक क्षेत्रों और फिल्म इंडस्ट्री में उनके द्वारा किए गए कार्य की चर्चा आज भी होती है । पूरे देश में सियासी क्षेत्र में अमर सिंह की एक अलग पहचान है । पिछले 4 वर्षों से चौरी बेलहा पीजी कॉलेज अनवरत उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है ।उन्होंने उनके चाहने वालों से अपील की है कि वे लोग तरवा पहुंचकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर पुण्य के भागी बने ।

