Site icon Akclivenews18

थाना उमरी बेगमगंज पुलिस द्वारा 01 दहेज हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

थाना उमरी बेगमगंज पुलिस द्वारा 01 दहेज हत्याभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

संवाददाता हामिद अली

पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना उमरी बेगमगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-161/25, धारा 80(2),85 बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित 01 आरोपी अभियुक्त- रमेश चौहान पुत्र खुशीहाल चौहान नि0 गढ़ी माझा थाना उमरीबेगमगंज जनपद गोण्डा को ग्राम गढ़ी माझा में उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

दिनांक 28.07.2025 को वादिनी श्रीमती सुरसती पत्नी नकछेद नि0 ग्राम त्योरासी पूरे बिहारी पुरवा थाना परसपुर जनपद गोण्डा द्वारा थाना उमरीबेगमगंज मे लिखित तहरीर दी गयी कि उनकी पुत्री की शादी 04 वर्ष पूर्व ग्राम गढी माझा के रहने वाले रमेश चौहान के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उनकी लड़की को उसके पति व ससुरालीजनों द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था तथा दिनांक 26.07.2025 को उसे गैस सिलेन्डर से जला कर मार दिया है । वादी की तहरीर पर थाना उमरीबेगमगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत हुआ। आज दिनांक 01.08.2025 को विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्य संकलन के आधार पर दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त रमेश चौहान पुत्र खुशीहाल चौहान को ग्राम गढ़ी माझा में उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना खोड़ारे पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।

Exit mobile version