Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ जनपद के लोकप्रिय पत्रकार डीडी न्यूज़ के आलोक सिंह जी के पिता के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुंचकर आम का पौधा भेंट किया गया।

सिधारी पठान टोला उनके पैतृक आवास पर पौधा रोपण किया गया पिताजी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के द्वारा लगाया गया नवीन सिंह ने बताया कि मेरे पिताजी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आप लोगों द्वारा पौधा लगाया गया आप लोगों का कार्य सराहनीय है पर्यावरण के लिए लगातार आप लोग संघर्ष कर रहे हैं समाज के प्रति सेवा करना भी बहुत बड़ी बात है इसके लिए आप लोगों को ढेर सारी शुभकामनाएं।

सफाई संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि हम लोग दिन रविवार को लगातार वृक्षारोपण करते हैं शादी विवाह श्रद्धांजलि कार्यक्रम जन्मदिन पर पहुंचकर पौधा भेंट करते हैं वहां पौधा लगाते हैं ओंकार नाथ ने बताया की स्वछता ही जीवन है इसके लिए हम जगह-जगह पौधा लगाते रहते हैं गुलाब चौरसिया ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी 2018 से लगातार पौधा लगा रहे हैं,

जनपद के लोकप्रिय जिला अधिकारी के प्रेरणा से ग्राम पंचायत में तमसा तट के पास रोड की पटरी पर पौधा लगाया जाता है जिससे कि मेरा समाज मेरा देश स्वच्छ रहे सुंदर रहे ऑक्सीजन मिलता रहे।

हम अपने समाज के लिए लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं सुनील सिंह ने बताया कि पौधा लगाइए जीवन बचाइए उसकी देखभाल करिए जैसे अपने बच्चों की देखभाल करते हैं उसी तरह वृक्ष का भी देखभाल करें रमेश यादव ने बताया कि आज दिनांक 3 अगस्त 2025 को दिन रविवार को सिधारी पर रामलीला मैदान के सामने आलोक सिंह के पिताजी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पौधा लगाया गया।सिधारी पठान टोला रामलीला मैदान जनपद आजमगढ़

Exit mobile version