Site icon Akclivenews18

20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ हर घर तिरंगा अभियान

आज दिनांक 12.08.2025 दिन मंगलवार को हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में सेनानायक महोदय श्री सुशील कुमार शुक्ला (I.P.S) 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ के कुशल निर्देशन एवं उपसेनानायक श्री अशोक कुमार व शिविरपाल अमरनाथ यादव के उपस्थिति में वाहिनी में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा लोक जागरूकता के लिए तिरंगा बाइक रैली निकाली गई।इस दौरान जवानों द्वारा हाथों में राष्ट्रीय तिरंगा झंण्डा लेकर आम जनमानस की देश भावना व उसकी धरोहरों के प्रति लगाव को बढाने एवं हर घर तिरंगा अभियान – 2025 की जागरूकता एवं सफल क्रियान्वयन के दृष्टिगत लगातार भारत माता की जय, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा झंडा ऊंचा रहे हमारा, एवं वंदे मातरम”का उद्घोष किया गया।  गेट नंबर-3 से प्रारम्भ होकर ग्राम अहोपट्टी,बलरामपुर चौक,पुलिस मॉडर्न स्कूल, वाहिनी आवासीय परिसरों,वाहिनी क्वार्टर गार्द,प्रशासनिक भवन से होते हुए समापन गेट नंबर-3 पर हुआ इस अवसर पर वाहिनी के समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Exit mobile version