Site icon Akclivenews18

जनपद के सभी मेडिकल स्टोरों पर लहराएगा तिरंगा

जनपद के सभी मेडिकल स्टोरों पर लहराएगा तिरंगा

संवाददाता हामिद अली
गोण्डा। जिले के लगभग पांच हजार मेडिकल स्टोरों पर स्वतंत्रता दिवस पहले ही तिरंगा लगा दिया जाएगा इसके साथ ही हर मेंडिकल स्टोर संचालकों को आजादी के नायकों के बारे में जानकारी दी। गोंडा ड्रग इंस्पेक्टर सुमित वर्मा जी के नेतृत्व में बुधवार को तिरंगा देकर यह अभियान चलाया जा रहा है। फार्मासिस्ट फेडरेशन के जिला अध्यक्ष सुधांशु मिश्र के अगुवाई यूथ फार्मासिस्ट फाउंडेशन के महामंत्री रोहित मिश्र को तिरंगा अभियान का प्रभारी बनाया गया तथा सनत कुमार पांडे को सह प्रभारी बनाया गया। तिरंगा अभियान के कार्यक्रम राकेश शुक्ला,विपुल कुमार , सत्यम, सोनू, राकेश शुक्ला, शमशाद खान ,इम्तियाज ,आदर्श शुक्ला उपस्थित रहे।

Exit mobile version