
https://x.com/aviralmalikbjp/status/1953431695132414355
अरविरल मलिक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए चोरी की घटना पर गहरी चिंता जताई और तत्काल कार्रवाई की मांग की। उन्होंने लिखा, “दादाजी को अंतिम सम्मान अर्पित करने के दौरान, जब मैं सेक्टर-12 स्थित अपने निवास पर एम्बुलेंस में उनके पार्थिव शरीर के साथ बैठा था, तभी मेरा फोन चोरी हो गया। यह फोन बिना पासवर्ड के था और इसमें महत्वपूर्ण व्यक्तिगत व व्यावसायिक डेटा मौजूद था।”
भाजपा नेता ने दिल्ली पुलिस से आग्रह किया कि चोरी हुए फोन को जल्द से जल्द बरामद किया जाए और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा, “घटना को 30 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही।”
अब तक चोरी के संबंध में पुलिस या अन्य अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
