Site icon Akclivenews18

108 & 102 एंबुलेंस कर्मियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

आजमगढ़ जिले मे संचालित 108 एवं 102 एंबुलेंस के समस्त पदाधिकारियों एवं समस्त ईएमटी पायलट द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।इसी के साथ समस्त एम्बुलेंस कर्मचारियों ने निस्वार्थ भाव से आम जनमानस की सेवा करने का संकल्प भी लिया!एम्बुलेंस सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज के जिला प्रभारी वरुण यादव और वीरेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद के 108 एवं 102 एम्बुलेंस के स्टाफ हमेशा अपने अच्छे कार्य का परिचय दे रहे है। वर्तमान में 108 की 51 और 102 की 52 एंबुलेंस कार्यरत हैं। यह सेवा आम जनमानस के लिए 24*7 बिल्कुल निःशुल्क है

Exit mobile version