थाना मनकापुर पुलिस द्वारा 02 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे/निशानदेही से चोरी की 04 अदद मोटर साईकिल बरामद
संवाददाता हामिद अली
पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मनकापुर श्री उदित नारायण पालीवाल के नेतृत्व में थाना मनकापुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-246/2025 धारा 303(2) बी0एन0एस0 थाना कोतवाली मनकापुर जनपद गोण्डा से सम्बन्धित अभियुक्तगण- 01. उपदेश प्रेमी पुत्र रोशन लाल निवासी रानीपुर झलिया थाना मनकापुर जनपद गोण्डा, 02. सावन सोनकर उर्फ मोहित सोनकर पुत्र रामनरायन सोनकर उर्फ संजू निवासी कोटिया बनकसिया शिवरतन सिंह थाना मनकापुर जनपद गोण्डा को दतौली चीनी मिल के पीछे से गिरफ्तार कर उनके कब्जे/निशानदेही से 04 अदद चोरी की मोटरसाईकिल बरामद किया गया।
वादी गुड्डू सोनी पुत्र श्री जगराम सोनी मछली गांव नानकार थाना मनकापुर जनपद गोण्डा द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 14.05.2025 को अंधियारी बाजार से 100 मीटर दूर जिगना मार्ग से उनकी मोटर साइकिल हीरो सुपर स्पलेंडर यूपी 43 एएन 8076 चोरी कर ली गई है। तहरीर के आधार पर थाना मनकापुर में 231/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत हुआ। तथा एक अन्य वादी बाबू राम वर्मा पुत्र ठाकुर प्रसाद वर्मा निवासी ग्राम चहबचवा मौजा नौबरा थाना मनकापुर गोण्डा द्वारा थाना मनकापुर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 11.05.2025 को ग्राम चाँदमारी उपाध्यायपुरग्रंट से उनकी मोटरसाइकिल PASSION X PRO रजि0 नं0 – UP43AB0269 चोरी हो गई, जिसके आधार पर थाना मनकापुर पर मु0अ0सं0 246/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया । आज दिनांक 15.08.2025 को देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना मनकापुर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण 01. उपदेश प्रेमी पुत्र रोशन लाल निवासी रानीपुर झलिया थाना मनकापुर जनपद गोण्डा, 02. सावन सोनकर उर्फ मोहित सोनकर पुत्र रामनरायन सोनकर उर्फ संजू निवासी कोटिया बनकसिया शिवरतन सिंह थाना मनकापुर जनपद गोण्डा को दतौली चीनी मिल के पीछे से गिरफ्तार कर उनके कब्जे/निशानदेही से 04 अदद चोरी की मोटरसाईकिल बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-369/2025 धारा 317(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत कर अभि0गण को मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

